facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जूट किसानों को बड़ी राहत: MSP बढ़कर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 40 लाख परिवारों को होगा लाभ

Advertisement

जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 315 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, 40 लाख किसान परिवारों और जूट उद्योग पर निर्भर श्रमिकों को मिलेगा फायदा।

Last Updated- January 22, 2025 | 4:13 PM IST
jute MSP

केंद्र सरकार ने जूट किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे लाखों किसानों और जूट उद्योग पर निर्भर अन्य लोगों को लाभ होगा।

जूट के एमएसपी में कितना हुआ इजाफा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है। समिति ने कच्चे जूट (TD-3 grade) का MSP 5,650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसमें पिछले मार्केटिंग सीजन की तुलना में 315 रुपये क्विंटल की वृद्धि की गई है। विपणन सीजन 2024-25 में कच्चे जूट का एमएसपी 5,335 रुपये क्विंटल था।

सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जूट एमएसपी बढ़कर 5,650 रुपये क्विंटल होने से किसानों को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 66.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित होगा। विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट का स्वीकृत एमएसपी बजट 2018-19 में सरकार द्वारा घोषित अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है। वर्ष 2014-15 में कच्चे जूट का एमएसपी 2,400 रुपये था। जाहिर है उक्त वर्ष से इसके एमएसपी में 3,250 रुपये क्विंटल का इजाफा हो चुका है।

जूट एमएसपी बढ़ने से कितनों को होगा लाभ?

सरकार का कहना है कि जूट के एमएसपी में वृद्धि से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 40 लाख किसान परिवार और जूट उद्योग पर निर्भर लोगों को लाभ होगा। इस फैसले से करीब 4 लाख श्रमिकों को जूट मिल और जूट कारोबार में रोजगार मिलेगा। पिछले साल सरकार ने 1.7 लाख किसानों से जूट की खरीद की थी। इन किसानों में 82 फीसदी किसान पश्चिम बंगाल के थे, जबकि बाकी बचे 9 फीसदी किसान असम और बिहार के।

सरकार 2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान जूट उत्पादक किसानों को 1,300 करोड़ रुपये जूट एमएसपी के तौर पर भुगतान कर चुकी है, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान जूट एमएसपी की भुगतान की गई राशि 441 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement