facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bihar Hooch Tragedy: सारण में जहरीली शराब का कहर! एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Advertisement

बिहार सरकार ने हाल ही में स्वीकार किया है कि अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से राज्य में अवैध शराब पीने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Last Updated- October 16, 2024 | 1:18 PM IST
dead
Representative image

बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सारण जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार यह घटना जिले के मशरख थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर इलाके में हुई।

बयान में कहा गया, “संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौत की सूचना मिलने पर पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मामले की आगे जांच की जा रही है।” अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था। शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद राज्य से शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

बिहार सरकार ने हाल ही में स्वीकार किया है कि अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से राज्य में अवैध शराब पीने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement