facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार रेल हादसा : दिल्ली जाने वाली लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू

Advertisement

अप लाइन ट्रेनों की सीमित आवाजाही के लिए तैयार है लेकिन इस मार्ग पर सामान्य परिचालन की इजाजत डाउन लाइन के खुलने के बाद ही दी जाएगी।

Last Updated- October 13, 2023 | 12:42 PM IST
North East Express derailed in Buxar

पबिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप दिल्ली-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटना के करीब 36 घंटे बाद, दिल्ली के लिए जाने वाली अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है जबकि वापसी की डाउन लाइन पर मरम्मत का काम जारी है। पूर्व मध्य रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रेलवे के मुताबिक, अप लाइन ट्रेनों की सीमित आवाजाही के लिए तैयार है लेकिन इस मार्ग पर सामान्य परिचालन की इजाजत डाउन लाइन के खुलने के बाद ही दी जाएगी। दिल्ली से असम जा रही दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस के 23 डिब्बे बुधवार रात को नौ बजकर 53 मिनट पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से उतर गए थे, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे।

दुर्घटना स्थल पर अप लाइन हर तरह से दुरुस्त

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”दुर्घटना स्थल पर अप लाइन हर तरह से दुरुस्त है। जल्द ही डाउन लाइन बहाल कर दी जायेगी। हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं… ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि रेलवे पटरियों से अधिकतर मलबा हटा दिया गया है। ज्यादातर घायलों का इलाज बक्सर और पड़ोसी शहर आरा के अस्पतालों में किया जा रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-पटना) के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुल 25 घायल यात्रियों को एम्स-पटना लाया गया था, जिसमें से नौ घायलों को छुट्टी दे दी गई है जबकि 16 घायलों का इलाज अभी भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- North East Express Train Accident: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत, राहत ट्रेन से कामख्या के लिए निकले यात्री

‘किसी की हालत गंभीर नहीं’

उन्होंने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। भारतीय रेल ने बृहस्पतिवार को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। बिहार सरकार ने भी हादसे में मारे गए चारों लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे ने बृहस्पतिवार को घटना के कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि रेल के पटरी से उतरने का संभावित कारण रेलवे ट्रैक में खराबी हो सकता है। इस बीच, भारतीय रेल ने मरम्मत तथा बहाली कार्यों के कारण शुक्रवार को आठ ट्रेनें रद्द कर दीं और नौ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement