facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Train Accident: बक्सर के पास मगध एक्सप्रेस की ‘कपलिंग’ टूटी, ट्रेन दो हिस्सों में बंटी

Advertisement

सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Last Updated- September 08, 2024 | 3:00 PM IST
Bihar Train Accident: 'Coupling' of Magadh Express broken near Buxar, train divided into two parts बक्सर के पास मगध एक्सप्रेस की ‘कपलिंग’ टूटी, ट्रेन दो हिस्सों में बंटी
Twitter

Bihar Train Accident: बिहार के बक्सर जिले में त्रिवेणीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, “यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।” उन्होंने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा ‘एस-7’ और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा ‘एस-6’ के बीच का ‘कपलिंग’ अचानक टूट गया।

Also read: घरेलू औषधि रसायन कारोबार में अगले दशक में सालाना 10% तक वृद्धि की उम्मीद: Glenmark

सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है, इसे एक घंटे में बहाल कर दिया जाएगा। सीपीआरओ ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement