facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव से पहले बिहार की तिजोरी पर भारी बोझ, घाटा तीन गुना बढ़ा

Advertisement

कमजोर कर संग्रह और चुनाव से पहले महिलाओं को दिए गए 10,000 करोड़ रुपये से वित्तीय दबाव बढ़ा

Last Updated- December 18, 2025 | 8:29 AM IST
tax

बिहार का राजकोषीय घाटा वर्ष के पहले सात महीनों में 2025-26 के बजट अनुमान का तीन गुना बढ़ गया है। यह अक्टूबर में मामूली कर संग्रह के कारण हुआ है जो आम धारणा के विपरीत है। विधान सभा चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में डाले गए 10,000 करोड़ रुपये की राशि ने भी इस घाटे को बढ़ाने में भूमिका निभाई है, लेकिन अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से कम पूंजी परिव्यय ने कल्याणकारी योजनाओं पर होने वाले खर्च पर कुछ हद तक अंकुश लगा दिया था।

पूरे वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान के प्रतिशत के रूप में पहले सात महीनों में राजकोषीय घाटा पिछले सात वर्षों में वित्त वर्ष 26 के दौरान सबसे अधिक बढ़ा है, जिसमें 2020-21 का पिछला विधान सभा चुनाव वर्ष भी शामिल है। पिछले दो वर्षों में राजस्व घाटा अधिक रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि राजस्व घाटे में माइनस चिह्न का मतलब है कि बजट ने इन सभी सात वर्षों में राजस्व संतुलन को अधिशेष में माना है।

राज्य के बजट में वित्त वर्ष 26 के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 3 प्रतिशत पर राजकोषीय घाटा और 0.8 प्रतिशत पर राजस्व अधिशेष का अनुमान लगाया गया है। राजकोषीय और राजस्व घाटे को बढ़ाने के प्रमुख कारणों में अक्टूबर के दौरान कर संग्रह बेहद कम होना रहा, जिससे इस महीने में राजस्व प्राप्तियां घटकर केवल 540 करोड़ रुपये रह गईं।

हालांकि अग्रिम भुगतान के कारण अक्टूबर में कर संग्रह की तुलना अगस्त और सितंबर के आंकड़ों से नहीं की जा सकती है, लेकिन स्थिति अन्य महीनों में भी बहुत अच्छी नहीं रही। चूंकि कल्याणकारी योजनाओं के कारण सितंबर और अक्टूबर में राजस्व व्यय बढ़ा, लेकिन पूंजी परिव्यय में कटौती से आंशिक रूप से इसकी भरपाई की गई।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement