facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Biparjoy साइक्लोन से किसी व्यक्ति की मौत नहीं, 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचा गया

Advertisement

गुजरात के नौ जिलों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रत्येक जिले में केंद्र और राज्य के एक-एक मंत्री की तैनाती की गई थी।

Last Updated- June 18, 2023 | 6:45 PM IST
Cyclone Biparjoy

चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ (Biparjoy cyclone) के गुजरात तट से टकराने से पहले के महज 72 घंटों में एक लाख से अधिक लोगों को एहतियातन निकालकर आश्रय गृहों में भेजना इस बात का संकेत है कि केंद्र व राज्य सरकार के बीच अच्छे समन्वय की वजह से न्यूनतम नुकसान हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अब तक तूफान से एक भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि तूफान गुरुवार की शाम को गुजरात के कच्छ जिले के जखौ के नजदीक तट से टकराया था जिसकी वजह से सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे, बिजली के खंभे गिर गए थे और कई घरों को नुकसान पहुंचा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात के नौ जिलों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रत्येक जिले में केंद्र और राज्य के एक-एक मंत्री की तैनाती की गई थी।

उन्होंने बताया कि ‘शून्य जानहानि’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उद्देश्य तट के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ तट से पांच किलोमीटर और पांच से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई थी। कच्छ जिले में अकेले 122 गांवों की पहचान की गई जो तट से 10 किलोमीटर के दायरे में आते थे जिनमें से 72 गांव तट से पांच किलोमीटर के दायरे में आ रहे थे।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का स्वयं जायजा लिया और उन कदमों के निर्देश दिए जिन्हें उठाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मार्गदर्शन किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह आपदा प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण है।’’ उन्होंने बताया 11 जून को पटेल ने प्रत्येक जिले में मंत्रियों को तैयारियों का जायजा लेने के लिए भेजा। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र और राज्य सरकार, दोनों के मंत्रियों को प्रत्यक्ष रूप से तैयारियों में शामिल होना चाहिए ताकि अवांछित घटनाओं को रोका जा सके खासतौर पर सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर और कच्छ जिलों में जहां पर चक्रवात के सबसे गंभीर असर होने की उम्मीद थी। चक्रवात ने गुजरात के आठ तटीय जिलों को प्रभावित किया। अधिकारी ने बताया कि आश्रय गृहों में 707 बच्चों का जन्म हुआ है।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement