facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Biporjoy Cyclone: IMD ने राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, भारी बारिश की आशंका, रेल यातायात प्रभावित

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अरब सागर में ‘बिपारजॉय’ चक्रवात तूफान के मद्देनजर रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है।

Last Updated- June 16, 2023 | 7:11 PM IST
Cyclone Biparjoy: No death, government challenges to restore power service

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी दिखने लगा है। तूफान के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी शुरू हो गई है।

बिपरजॉय तूफान के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर, सिरोही, जोधपुर, पाली और आसपास के स्थानों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

IMD ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय दोपहर के आसपास सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है और इसके बाद दक्षिण राजस्थान में शुक्रवार शाम के आसपास एक गहरे दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जोधपुर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार और शनिवार को जोधपुर संभाग के सभी कॉलेजों में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

तूफान के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित रेल यातायात प्रभावित

राजस्थान में ‘बिपारजॉय’ चक्रवात तूफान के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित रेल यातायात प्रभावित हुआ है और रेलवे प्रशासन ने संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अरब सागर में ‘बिपारजॉय’ चक्रवात तूफान के मद्देनजर रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement