facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bird Flu: केरल में सामने आए बर्ड फ्लू के मामले, रैपिड एक्शन फोर्स का हुआ गठन

Advertisement

अधिकारी ने कहा एक त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी।

Last Updated- April 18, 2024 | 11:10 AM IST
Bird Flu

केरल के अलाप्पुझा में ‘बर्ड फ्लू’ के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड-एक के एक क्षेत्र और चेरुथना ग्राम पंचायत के वार्ड तीन के एक अन्य क्षेत्र में पालतू बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बत्तखों में बीमारी के लक्षण दिखने के बाद भोपाल की एक प्रयोगशाला में उनके नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद उनमें ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।

ऐसी स्थिति में भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुरूप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने और सुरक्षित तरीके से उनका निपटान करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारी ने कहा एक त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया जाएगा और पशु कल्याण विभाग द्वारा संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी। जिला प्रशासन ने कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की कोई संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 11:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement