facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वायनाड से प्रियंका के नामांकन को भाजपा ने वंशवादी राजनीति की जीत, योग्यता की हार बताया

Advertisement

गौरव भाटिया ने गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया।

Last Updated- October 24, 2024 | 2:36 PM IST
BJP called Priyanka's nomination from Wayanad a victory for dynastic politics, a defeat for merit वायनाड से प्रियंका के नामांकन को भाजपा ने वंशवादी राजनीति की जीत, योग्यता की हार बताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए वायनाड से प्रियंका गांधी वाद्रा को उम्मीदवार बनाए जाने को वंशवादी राजनीति की जीत और योग्यता की हार करार दिया।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रियंका गांधी के चुनावी हलफनामे में संपत्ति की घोषणा में विसंगतियों का दावा किया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया।

उन्होंने केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “यह गांधी परिवार के भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति की जीत और प्रतिभा की हार है।” भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति घोषित की है, वह उनकी और उनके पति रॉबर्ट वाद्रा की संपत्ति से बहुत कम है।

उन्होंने कहा, “चुनावी हलफनामे में घोषित रॉबर्ट वाद्रा की संपत्ति आयकर विभाग की ओर से की गई मांग से कम है। आयकर विभाग ने कुल 75 करोड़ रुपये की मांग की है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका वाद्रा का चुनावी हलफनामा गांधी परिवार और रॉबर्ट वाद्रा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति है।

Also read: अमेरिका हो या चीन कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता: सीतारमण

गांधी परिवार पर वंशवादी राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी को अब तक पदोन्नत ही किया गया है, इसके बावजूद कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकीं।

भाटिया ने कहा, “उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था और पार्टी ने 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक पर जीत दर्ज की। लेकिन प्रियंका गांधी को प्रमोट कर 2020 में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का प्रभारी बना दिया गया। कांग्रेस ने 2022 में 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ दो सीटें जीतीं। फिर भी उन्हें वायनाड लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया गया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में योग्यता के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement