facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

BJP Delhi CM Candidate: प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी या कोई और… कौन बनेगा CM? खत्म हुआ BJP का 27 साल का वनवास

मुख्यमंत्री की रेस में नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Last Updated- February 08, 2025 | 3:55 PM IST
Delhi election results 2025: Pravesh Verma, Manoj Tiwari or someone else… who will become CM? BJP's 27 years of exile ends

BJP Delhi CM Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार, 8 फरवरी को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। CM के रेस में नई दिल्ली से APP के मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि BJP अक्सर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाने वाले फैसले लेती है, जैसा कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में देखा गया था। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली में भी BJP मुख्यमंत्री पद के लिए कोई सरप्राइज दे सकती है।

CM की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे

मुख्यमंत्री की रेस में नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल को वर्मा ने 4,089 वोटों के अंतर से हराया है।

प्रवेश वर्मा पूर्व BJP नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। 1977 में जन्मे वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से कला स्नातक (Bachelor of Arts) की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने फॉरे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया।

Also read: ‘पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, दो बार के सांसद’, कौन हैं BJP के प्रवेश वर्मा, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को दी चुनाव में पटखनी 

मनोज तिवारी को भी बनाया जा सकता है मुख्यमंत्री

भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव के दौरान पूर्वांचलियों का मुद्दा छाया रहा, जिसका असर बिहार के चुनाव पर भी दिखाई दे सकता है। अगर दिल्ली में किसी पूर्वांचली को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो इसका लाभ बिहार में भाजपा को मिल सकता है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी किसी चेहरे पर मुहर नहीं लगाई गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि CM कौन होगा इसका फैसला पार्टी करेगी।

पार्टी आलाकमान तय करेगा कौन होगा CM- वीरेंद्र सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।

सचदेवा ने कहा, भाजपा उम्मीदवारों ने पूरी मेहनत से काम किया है तथा दिल्ली के मतदाताओं ने विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मॉडल को चुना है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इसलिए चुना क्योंकि वे विकास का एक मॉडल चाहते थे। भाजपा दिल्ली में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाएगी।’’

First Published - February 8, 2025 | 2:14 PM IST

संबंधित पोस्ट