facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा विपक्षी दलों की सरकार गिराकर ‘विनाश’ का मॉडल अपना रही है : केजरीवाल

Advertisement

केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने का आरोप लगाया।

Last Updated- March 09, 2024 | 2:49 PM IST
Arvind Kejriwal in new trouble, CVC orders investigation in 'Sheeshmahal' case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ‘विकास’ के मॉडल पर काम कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दलों को खत्म कर तथा उनकी सरकारों को गिराकर ‘विनाश’ का मॉडल अपना रही है।

हाल ही में ‘आप’ सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए 2024-25 बजट पर सदन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह इतना अच्छा बजट है कि लोग अब कह रहे हैं कि आप-कांग्रेस गठबंधन दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा। केजरीवाल ने कहा कि बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत परिवार की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये दिये जाएंगे।

केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया, जो वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह (सिसोदिया) विधानसभा में बजट पेश करेंगे।’’ केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने वाला ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री आतिशी की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मई 2014 में भारी जनादेश के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी लेकिन उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को निशाना बनाकर ‘विनाश’ का मॉडल अपनाया।

केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और उन्हें जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement