facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा: प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement

Jharkhand Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में रांची में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

Last Updated- November 03, 2024 | 6:48 PM IST
Congress lost power as soon as backward classes united: Modi पिछड़ों के एकजुट होते ही सत्ता से दूर हुई कांग्रेस : मोदी

Jharkhand Assembly Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र को आदिवासी समाज के विकास और युवाओं को रोजगार के लिए प्रतिबद्ध तथा महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में रांची में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा के इस घोषणा पत्र का एक मुख्य फोकस राज्य में घुसपैठ का मुद्दा है। भाजपा ने वादा किया है कि वह सत्ता में आने पर राज्य में घुसपैठियों द्वारा कब्जाई जमीन को वापस करने के लिए कानून बनाएगी।

इसके अलावा पार्टी ने 2.8 लाख सरकारी नौकरी और महिलाओं को हर माह 2,100 देने का ऐलान किया है। भाजपा ने इसके अलावा युवाओं को प्रोत्साहन राशि देने समेत कई वादे किए हैं।

Also read: Dr Reddy’s ने अमेरिका में जेनेरिक दवा की 3.3 लाख से अधिक बोतलें वापस मंगाईं

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज हम एक नई उम्मीद के साथ झारखंड की जनता-जनार्दन के बीच हैं। हमारा संकल्प-पत्र आदिवासी भाई-बहनों के सम्मान के साथ-साथ विकास, युवाओं को रोजगार और राज्य की नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाला है।” उन्होंने कहा, “हम यहां की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाजपा झारखंड में रोटी, बेटी और माटी के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है। इसके माध्यम से वह आदिवासी अस्मिता का सवाल उठाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी महिलाओं का कथित उत्पीड़न, धर्मांतरण, जमीन पर कब्जा और धोखा देकर विवाह करने तथा इसके परिणामस्वरूप आदिवासियों की संख्या में लगातार कमी आने का मुद्दा उठा रही है।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement