facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा ने ओडिशा विस चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 22 में 21 विधायकों को दिया टिकट

Advertisement

ओडिशा विधानसभा में 147 सीट हैं और भाजपा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है।

Last Updated- April 02, 2024 | 1:54 PM IST
Exit Poll Results: BJP alliance wins in both the states in exit poll एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने अपने 22 मौजूदा विधायकों में से 21 पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा का टिकट नहीं पाने वाले एकमात्र विधायक पुरी जिले के ब्रह्मगिरि से ललितेंदु विद्याधर महापात्रा हैं।

महापात्रा की भतीजी उपासना महापात्रा को ब्रह्मगिरी विधानसभा सीट से टिकट मिला है। इस सूची में उपासना सहित आठ महिला उम्मीदवार हैं। सूची के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल भद्रक जिले की चांदबली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और बरगढ़ से मौजूदा सांसद सुरेश पुजारी ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पुजारी को इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के टिकट से वंचित कर दिया गया था।

पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने वाले अभिनेता और दो बार के सांसद रहे सिद्धांत महापात्रा को डिगपींडी से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। नेता प्रतिपक्ष और विधायक जयनारायण मिश्रा अपनी परंपरागत विधानसभा सीट संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विधानसभा सीट से शिशिर मिश्रा को मैदान में उतारा गया है। बीजद के तीन दलबदलुओं, अरविंद धाली, आकाश दास नायक और प्रियदर्शी मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है।

अरबिंद धाली खुर्दा जिले की जयदेव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता से नेता बने आकाश दास नायक को जाजपुर जिले की कोरई विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है जबकि बीजद के पूर्व विधायक प्रियदर्शी मिश्रा भुवनेश्वर उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भगवा पार्टी के युवा नेता टंकधर त्रिपाठी झारसुगुड़ा से, विधायक कुसुम टेटे सुंदरगढ़ विधानसभा सीट से और विश्वरंजन बडाजेना जाटनी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जगन्नाथ प्रधान को भुवनेश्वर सेंट्रल, बाबू सिंह को भुवनेश्वर एकामरा और पृथ्वीराज हरिचंदन को चिल्का विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

ओडिशा में विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव होने हैं। ओडिशा विधानसभा में 147 सीट हैं और भाजपा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। कांग्रेस तीसरी मुख्य पार्टी है। पटनायक वर्ष 2000 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा और बीजद गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई। बीजद और भाजपा ने राज्य में 2019 के चुनावों में क्रमशः 112 और 23 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 1:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement