facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीट जीतेगी: केंद्रीय मंत्री

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 10:43 AM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

चौबे सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए रविवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भ्रष्ट नेता” एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, “ हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी।”

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के ‘‘चरम’’ पर होने का आरोप लगाते हुए चौबे ने कहा, “ राज्य में कानून-व्यवस्था खराब है और बेरोजगारी बढ़ी है।”

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने दावा किया, “ झारखंड सरकार जन विरोधी है… मौजूदा शासन के दौरान बलात्कार के पांच हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल 5,258 हत्याएं हुई हैं।”

उन्होंने झारखंड में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर भी चिंता जताई और हाथी के हमले में मौत के मामले में दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

चौबे ने कहा, ‘‘ झारखंड में सिर्फ चार लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि कर्नाटक में 15 लाख रुपये मिलते हैं। हम राज्य सरकार से अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करने का आग्रह करते हैं।”

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement