facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा की खुशबू सुंदर महिला आयोग की सदस्य के रूप में नामित

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 5:53 PM IST

अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य सुंदर ने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत सरकार का आभार जताती हूं। मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षा और समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, जो आपके नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से आगे कदम बढ़ा रही है। आगे काम करने को लेकर उत्सुक हूं। जय हिंद।”

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एनसीडब्ल्यू में नियुक्ति को लेकर सुंदर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुंदर की नियुक्ति महिला अधिकारों के लिए उनके ‘अथक प्रयास और कड़े संघर्ष’ को मान्यता देने के समान है। सुंदर के अलावा दो अन्य लोगों को भी एनसीडब्ल्यू सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement