facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

किसान महापंचायत में गरजे BKU नेता राकेश टिकैत, यूपी में किसानों के बिजली बिल माफ नहीं होने का लगाया आरोप

Advertisement

सोमवार को राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत में जुटे प्रदेश भर के हजारों किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने वादे पूरा न करने को लेकर योगी सरकार को जमकर घेरा।

Last Updated- September 18, 2023 | 8:49 PM IST
BKU leader Rakesh Tikait roared in Kisan Mahapanchayat, alleged that electricity bills of farmers are not waived off in UP.

भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों को मुफ्त बिजली का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। BKU नेता राकेश टिकैत ने गन्ना मूल्य भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने व बिजली को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

राकेश टिकैत ने योगी सरकार पर साधा निशाना

सोमवार को राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत में जुटे प्रदेश भर के हजारों किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने वादे पूरा न करने को लेकर योगी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनावों के पहले किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल को जीरो करने की बात कही थी पर उसे पूरा नहीं किया।

गन्ना किसानों को भुगतान में देरी

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान बड़े पैमाने पर रुका हुआ है। BKU नेता ने कहा कि पंजाब, आंध्र व तेलंगाना में किसानों को मुफ्त बिजली मिल रही तो यूपी में क्यों नहीं हो सकती है। टिकैत ने कहा कि गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान का वादा किया गया था और देर होने पर ब्याज का भी लेकिन ब्याज तो छोड़िए मूलधन भी नहीं मिल पा रहा है।

मांगे पूरी नहीं हुई तो जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू होगा

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की पंचायत हर जिलों में हो रही है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो जल्दी ही प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना किसानों को भुगतान के दावे के विपरीत हालात का जिक्र करते हुए BKU राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने कहा कि बजाज व मोदी जैसी चीनी मिलों में बीते एक साल से किसानों का पैसा नहीं दिया है पर सरकार उन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के ही फॉर्मूले पर किसानों का भुगतान होना चाहिए।

बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान पर BKU नेता ने कहा कि फसल सर्वे भी हो चुका है लेकिन अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ट्यूबवेल का बिजली बिल 100 रुपये प्रति घंटा करने की तैयारी में है।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement