facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हवाई यात्रा में उछाल: इस साल 15 करोड़ लोग हवाई जहाज से उड़ेंगे

Advertisement

इक्रा ने अनुमान लगाया है कि घरेलू हवाई यात्री यातायात चालू वित्त वर्ष में 8-13% बढ़कर 15-15.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

Last Updated- March 06, 2024 | 9:51 PM IST
Plane

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को कहा कि घरेलू हवाई यात्री यातायात के चालू वित्त वर्ष में आठ से लेकर 13 प्रतिशत तक बढ़कर कोविड-पूर्व स्तर से आगे 15 से 15.5 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 14.12 करोड़ थी।

रेटिंग एजेंसी ने अगले दो वित्त वर्षों में विमानन उद्योग के शुद्ध घाटे में खासी गिरावट का अनुमान जताने के साथ ही कहा है कि आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियां और इंजन से जुड़े मसले निकट अवधि में प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री यातायात में निरंतर सुधार और अपेक्षाकृत स्थिर लागत वातावरण के बीच इक्रा ने घरेलू विमानन उद्योग को लेकर ‘स्थिर’ दृष्टिकोण कायम रखा है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारतीय एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात वित्त वर्ष 2022-23 में कोविड-पूर्व स्तर को पार कर गया था लेकिन यह वर्ष 2018-19 में दर्ज 2.59 करोड़ के उच्चतम स्तर से पीछे था।

चालू वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 2.5-2.7 करोड़ रहने की उम्मीद है। इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग के उपाध्यक्ष और विमानन क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में गिरावट और अपेक्षाकृत स्थिर विदेशी मुद्रा दरों के कारण अनुकूल स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

 

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 9:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement