facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BrahMos Missile: नौसेना के लिए खरीदी जाएंगी 200 ब्रह्मोस मिसाइल, प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक यानी ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना अधिक गति से लक्ष्य की तरफ जाती है।

Last Updated- February 22, 2024 | 9:01 PM IST
BrahMos Missile- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने भारतीय नौसेना के लिए 200 से अधिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और संबंधित उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है, जिस पर लगभग 19,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौसेना की समग्र युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मिसाइलों को विभिन्न युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। समझा जाता है कि सीसीएस द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के तहत लगभग 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल और लगभग 450 किलोमीटर दूर तक निशाना लगाने वाले हथियार की खरीद की जाएगी।

भारत-रूस संयुक्त उद्यम ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड’ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करती है जिन्हें पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से लक्ष्य की ओर दागा जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक यानी ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना अधिक गति से लक्ष्य की तरफ जाती है। मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए औपचारिक अनुबंध पर अगले कुछ महीनों में मुहर लगने की उम्मीद है। भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है।

First Published - February 22, 2024 | 9:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट