facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आप सांसद संजय सिंह के घर पहुंची ED की टीम, तलाशी अभियान जारी

Advertisement

बुधवार सुबह संजय सिंह के दिल्ली वाले घर पहुंची और छापेमारी शुरू की।

Last Updated- October 04, 2023 | 10:10 AM IST
Sanjay Singh

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED छापेमारी कर रही है। टीम बुधवार सुबह संजय सिंह के दिल्ली वाले घर पहुंची और छापेमारी शुरू की।

सिंह (51) ‘आप’ से राज्यसभा के सदस्य हैं। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति केस (Delhi Excise Policy) में दो आरोपी गवाह बन गए हैं। उनसे जानकारी मिली के बाद ही ED ने संजय सिंह के घर पर छापेमारी की।

ईडी ने इस मामले में पहले संजय सिंह के स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।

नई एक्साइज पॉलिस में घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 31 मई 2022 से हिरासत में हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 7:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement