facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल में फंसा ब्रिटिश स्टेल्थ फाइटर जेट F-35, अब भी नहीं हुई वापसी

Advertisement

फाइटर जेट युद्धपोत के डेक पर उतरने में विफल रहा। बाद में भारतीय वायु सेना की मदद से इस केरल की ओर मोड़ा गया।

Last Updated- June 20, 2025 | 11:15 PM IST
British F-35 fighter jet

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग एक सप्ताह पहले आपात ​स्थिति में उतरा ब्रिटिश फाइटर जेट अभी वहीं मौजूद है। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक इसने वापसी नहीं की। ब्रिटेन की रॉयल नेवी में शामिल 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ एफ-35 लाइटनिंग II विमान 14 जून को खराब मौसम या तकनीकी खामी का सामना करने से पहले विमान वाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स पर आना था। फाइटर जेट युद्धपोत के डेक पर उतरने में विफल रहा। बाद में भारतीय वायु सेना की मदद से इस केरल की ओर मोड़ा गया।

हालांकि भारत में शांति काल में किसी विदेशी फाइटर जेट का फंसना दुर्लभ घटना है, लेकिन एफ-35 ऐसे देश की सैन्य संपत्ति है, जिसके साथ भारत के रणनीतिक संबंध हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों द्वारा की जा रही है। सीआईएसएफ ही भारतीय हवाई अड्डों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालता है।

नई दिल्ली में पश्चिमी राजनयिक सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि ब्रिटेन की सरकार और रॉयल नेवी भारतीय अधिकारियों के सहयोग से विमान की मरम्मत और उसे वापस एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स भेजने के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement