facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीएस तमिलनाडु राउंड टेबल 2023 कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

Advertisement

चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही।

Last Updated- December 04, 2023 | 2:25 PM IST
BS Tamil Nadu Round Table 2023 postponed

बिजनेस स्टैंडर्ड तमिलनाडु राउंड टेबल 2023 कार्यक्रम को चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 4 दिसंबर को चेन्नई में होने वाला था। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही। इस तूफान के पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकराने की संभावना है।

लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं।

भारी बारिश के कारण व्यासरपाडी और बेसिन ब्रिज के बीच ब्रिज नंबर 14 पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद चेन्नई सेंट्रल से ग्यारह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। भारी बारिश और जलभराव के कारण चेन्नई में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सोमवार सुबह 8 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।

इस कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार के उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य मंत्री टीआरबी राजा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होने वाले थे। उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य विभाग के सचिव वी अरुण रॉय भी इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे।

स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स लिमिटेड के रामासामी चेल्लप्पन, हुंडई मोटर इंडिया के गोपाल कृष्णन सीएस, वैबटेक कॉरपोरेशन के शंकर धर, बाला एम ऑफ 3आई मेडटेक और नोकिया चेन्नई फैक्ट्री के कार्तिकेयन पी को “तमिलनाडु भारत के उन्नत विनिर्माण केंद्र के रूप में-संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर एक पैनल चर्चा में भाग लेना था।

“राइजिंग स्टार्स: जीसीसी एंड फिनटेक ड्राइविंग इनोवेशन” पर एक अन्य पैनल में वॉलमार्ट के राघवन बालाकृष्णन, कैलीडोफिन के पुनीत गुप्ता, ग्लोबल सेंटर वर्ल्ड बैंक के सुनील कुमार, यूबी के इरफान मोहम्मद, बीआरके सॉफ्ट के बी रामकृष्णन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड, जी.बी.एस. के नीरज सिन्हा भाग लेने वाले थे।

नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement