facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024 for Bihar: नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा, मगर मिलेंगी अच्छी सड़कें, बिहार को मिला 26,000 करोड़ रुपये का पैकेज

Advertisement

सरकार बिहार में हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे भी स्थापित करेगी। 21 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट का भी ऐलान किया गया है।

Last Updated- July 23, 2024 | 1:57 PM IST
Budget 2024 for Bihar: Did not get special state status, but will get good roads, Bihar got aनहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा, मगर मिलेंगी अच्छी सड़कें, बिहार को मिला 26,000 करोड़ रुपये का पैकेज, package of Rs 26,000 crore

Budget 2024 for Bihar: केंद्र सरकार ने बजट से एक दिन पहले ही मानकों का हवाला देते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इंकार कर दिया था। मगर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए बिहार के लिए अपने खजाने खोल दिए। उन्होंने बिहार में सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, केंद्र सरकार बहुपक्षीय विकास एजेंसियों से सहायता के माध्यम से बिहार को वित्तीय सहायता की व्यवस्था करेगी।

बिहार में बनेंगे 4 एक्सप्रेसवे, साथ ही मिले कई अन्य तोहफे

वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बिहार के लिए कई बड़ी-बड़ी घोषनाएं कीं। उन्होंने बिहार में सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। आम बजट में सरकार ने पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेस वे बनाने के लिए फंड देने का ऐलान किया। इसके अलावा बक्सर-भागलपुर के लिए एक्सप्रेसवे बनेगा। साथ ही बोधगया से राजगीर, वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का एक पुल भी बनाया जाएगा। बजट में पटना-पुणे एक्सप्रेसवे के लिए भी मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण भी लॉन्च होगा। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला, मगर इन परियोजनाओं के पूरा होने पर बिहारवासियों को अच्छी सड़कें जरूर मिलेगी।

Also read: Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट, बताई अपनी 9 प्राथमिकताएं

बजट में निर्मला सीतारमण ने बिहार को क्या-क्या दिया?

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बिहार में सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रुपये के पैकेज के अलावा कई अन्य तोहफे भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार में हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे भी स्थापित करेगी। 21 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट का भी ऐलान किया गया है। सरकार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना भी लाएगी। बिहार और असम में बाढ़ की रोकथाम के लिए सरकार मदद देगी।

बिहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बोधगया में बनेगा मंदिर कॉरिडोर

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बिहार में पर्यटन के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के तर्ज बिहार में महाबोधी कॉरिडोर और नालंदा में सप्तऋषि कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही राजगीर एक बड़ा टूरिस्ट सेंटर बनेगा। निर्मला सीतारमण ने नालंदा यूनिवर्सिटी के विकास के लिए भी फंड देने का ऐलान किया।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement