facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान में 3 लाख से ज्यादा शादियों से 6,600 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद

Advertisement

ऑल वेडिंग इंडस्ट्रीज़ फेडरेशन, राजस्थान ने कहा कि राज्य में एक महीने से ज्यादा की अवधि में 3 लाख से अधिक शादियां होंगी, जिनमें कई रॉयल शादियां भी शामिल हैं।

Last Updated- November 27, 2023 | 7:13 PM IST
Indian Wedding

राजस्थान, जो शायद देश में सबसे ज्यादा मांग वाली मैरिज डेस्टिनेशन है, आगामी व्यस्त विवाह सीजन के लिए तैयार हो रहा है, जिससे 6,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व आने की संभावना है।

वेडिंग प्लानर और इवेंट मैनेजर्स के अनुसार, इस साल 23 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर के अंत तक शादी के मौसम के दौरान, राज्य भर में 3 लाख से ज्यादा शादियां होने की उम्मीद है।

जयपुर स्थित वेडिंग प्लानर महेश कुमार ने कहा, “देव उठनी एकादशी, 23 नवंबर, जो हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह की शुभ तिथि है, अकेले जयपुर में 2,000 से ज्यादा शादियां हुईं और राज्य भर में लगभग 45,000 शादियां हुईं।”

उन्होंने कहा, “यह तो बस एक झलक है, बड़ी तस्वीर अभी बाकी है।”

शादी के सीजन में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है। ऑल वेडिंग इंडस्ट्रीज़ फेडरेशन, राजस्थान ने कहा कि राज्य में एक महीने से ज्यादा की अवधि में 3 लाख से अधिक शादियां होंगी, जिनमें कई रॉयल शादियां भी शामिल हैं।

अकेले जयपुर में इस दौरान करीब 12,000 से 13,000 शादियां आयोजित की जाएंगी। फेडरेशन के महासचिव भवानी शंकर माली ने कहा कि एक साधारण शादी में लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि एक खास शादी के लिए बजट 50 लाख रुपये से 2.5 करोड़ रुपये तक होता है। वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा जूलरी, कपड़े और फूड आइटम के कारोबारी भी इस सीजन में अच्छे कारोबार को लेकर आशान्वित हैं।

माली ने कहा कि कुल शादियों में से 5-10 फीसदी शादियों में राजस्थान के बाहर के लोग शामिल होंगे और तीन फीसदी शादियां हाई बजट वाली रॉयल शादियां होंगी। उन्होंने कहा, “यह साल इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहने वाला है, हमें उम्मीद है कि इस साल पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा शादियां होंगी।”

राजस्थान एक भव्य भारतीय शादी के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक के रूप में उभरा है। कई सेलिब्रिटी कपल्स ने रॉयल और ट्रेडिशनल तरीके से शादी करने के लिए इस राज्य को चुना है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement