facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीति आयोग के नए CEO बने बीवीआर सुब्रमण्यम, परमेश्वरन वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक होंगे

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 7:34 PM IST
NITI Aayog

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे, जिन्हें वर्ल्ड बैंक का कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सुब्रमण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के लिए की गई है।

नीति आयोग के सीईओ के तौर पर काम कर रहे अय्यर को विश्व बैंक मुख्यालय में कार्यकारी निदेशक के तौर पर तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।

वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में है। आदेश में कहा गया कि अय्यर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर का स्थान लेंगे, जिन्हें उनके कैडर राज्य हरियाणा में वापस भेज दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement