facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

By-Elections 2023: तमिलनाडु के इरोड पूर्व सीट पर मतदान शुरू

Advertisement

इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं

Last Updated- February 27, 2023 | 9:28 AM IST
maharashtra Assembly

तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। जिला अधिकारी कृष्णन उन्नी भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे।

इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासरु के बीच होने की संभावना है। नाम तमिझार काची की मेनका नवनीथन अन्य उम्मीदवारों में शामिल हैं।

द्रमुक के 2021 में सत्ता में आने के बाद पहली बार हो रहे उपचुनाव के नतीजों का संबंधित दलों की मौजूदा ताकत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि इससे सत्ताधारी पार्टी की लोकप्रियता जरूर आंकी जाएगी।

ईलनगोवन के बेटे एवं कांग्रेस विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्र में 2.27 लाख से अधिक मतदाता हैं और चुनाव के लिए 238 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement