facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वोट बैंक की राजनीति है CAA: CM केजरीवाल

Advertisement

केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने (शाह) मुझे भ्रष्ट कहा है, लेकिन मैं महत्त्वपूर्ण नहीं हूं, देश महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने मेरे द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया।'

Last Updated- March 14, 2024 | 9:58 PM IST
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने को लेकर गुरुवार को भाजपानीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए दरवाजे खुलने के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से ‘भारी संख्या’ में लोग भारत आएंगे।

सीएए को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश महत्त्वपूर्ण है।

केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने (शाह) मुझे भ्रष्ट कहा है, लेकिन मैं महत्त्वपूर्ण नहीं हूं, देश महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने मेरे द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल मुझे अपशब्द कहे।’

केजरीवाल ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि लोक सभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करना भाजपा की ‘वोट बैंक की गंदी राजनीति’ है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिये केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के लिए द्वार खोल दिए हैं।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement