facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को दी मंजूरी, 5 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा

Advertisement

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस अभियान के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉक को शामिल किया जायेगा।

Last Updated- September 18, 2024 | 7:43 PM IST
Animation Sector: National Center of Excellence to be set up for AVGC-XR, Union Cabinet approves एनिमेशन सेक्टर: AVGC-XR के लिए बनेगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने बुधवार को देशभर में जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए 79,156 करोड़ रुपये के बजट के साथ प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 63,000 आदिवासी बहुल गांवों के पांच करोड़ आदिवासी परिवारों को सभी सरकारी लाभ प्रदान करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस अभियान के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉक को शामिल किया जायेगा।

बयान के अनुसार अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) की सफलता के आधार पर आदिवासी क्षेत्रों और समुदायों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं के माध्यम से ‘‘सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में महत्वपूर्ण अंतर’’ को दूर करना है।

प्रत्येक मंत्रालय या विभाग अगले पांच वर्षों में अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना के तहत उन्हें आवंटित धन का उपयोग करके समयबद्ध तरीके से अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं को लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement