facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cabinet Decision: महत्वपूर्ण खनिजों की रिसायकलिंग के लिए ₹1,500 करोड़ की इंसेंटिव स्कीम को मिली मंजूरी

Advertisement

खान मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है।’’ यह योजना राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन का हिस्सा

Last Updated- September 03, 2025 | 8:59 PM IST
critical mineral

Cabinet Decision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की रिसायकलिंग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस योजना का उद्देश्य देश में ई-कचरे, लिथियम-ऑयन बैटरी के कबाड़ और पुराने वाहनों के कैटेलिटिक कन्वर्टर जैसे स्रोतों से महत्वपूर्ण खनिजों को अलग करने और रिसायकलिंग की क्षमता विकसित करना है।

यह इंसेंटिव स्कीम NCMM का हिस्सा

खान मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है।’’ यह योजना राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) का हिस्सा है। इस मिशन का लक्ष्य महत्वपूर्ण खनिजों के लिये घरेलू क्षमता और सप्लाई चेन की मजबूती बढ़ाना है।

सरकार NCMM के लिए पहले ही 16,300 करोड़ रुपये की मंजूरी दे चुकी है। सात साल की अवधि में इस मिशन पर कुल 34,300 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का योगदान 18,000 करोड़ रुपये का होगा।

Also Read: मुकेश अंबानी की Reliance जुटाएगी ₹18,000 करोड़, जापानी बैंकों से भी लोन लेने का प्लान

खनिजों की रिसायकलिंग को मिलेगा बढ़ावा

तांबा, लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और रियल अर्थ मिनरल्स जैसे महत्वपूर्ण खनिज स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने में जरूरी कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। इस मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में खनिजों के अन्वेषण को तेज करना, आयात निर्भरता घटाना, विदेशों में खनिज ब्लॉक का अधिग्रहण करना, खनिज प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियां विकसित करना और रिसायकलिंग को बढ़ावा देना शामिल है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement