facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cabinet Decisions: पीएम गति शक्ति के तहत ₹24,634 करोड़ के 4 ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ रेलवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Advertisement

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से गुजरने वाली इन चार परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 894 किलोमीटर की वृद्धि होगी

Last Updated- October 07, 2025 | 6:02 PM IST
Indian Railway

Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने करीब 24,634 करोड़ रुपये की लागत वाली चार ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से गुजरने वाली इन चार परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 894 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इससे लोगों, माल और सेवा की आवाजाही और सुलभ होगी।

कहां पर हैं ये ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ रेलवे प्रोजेक्ट?

मंत्रिमंडल ने जिन परियोजनाओं को हरी झंडी दी है, उनमें-

महाराष्ट्र के वर्धा से भुसावल के बीच 314 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाली तीसरी और चौथी लाइन हैं

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के बीच 84 किमी लंबी चौथी लाइन,

गुजरात के वडोदरा और मध्य प्रदेश में रतलाम के बीच 259 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन

मध्य प्रदेश में इटारसी-भोपाल-बीना के बीच 84 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन

Also Read: वै​श्विक चुनौतियों के बावजूद रियल एस्टेट पर निवेशकों का भरोसा कायम, संस्थागत निवेश 5 साल के औसत से ज्यादा

3,633 गांवों को होगा फायदा

बयान के मुताबिक, स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 3,633 गांवों, जिनकी जनसंख्या लगभग 85.84 लाख है, तथा दो आकांक्षी जिलों (विदिशा और राजनांदगांव) तक रेल संपर्क में वृद्धि होगी।’’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ी हुई लाइन क्षमता से ट्रेन का परिचालन और सुलभ होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ये ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ प्रस्ताव परिचालन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए तैयार किया गया हैं।

पीएम गति शक्ति के तहत प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

एक बयान में कहा गया, ‘‘ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएगी। इससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।’’

इसके मुताबिक, ‘‘इन परियोजनाओं की योजना ‘पीएम-गति शक्ति’ राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाई गई है, जिसका उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारक परामर्श के माध्यम से ‘मल्टी-मॉडल’ संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। ये परियोजनाएं लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध संपर्क प्रदान करेंगी।’’

Also Read: वर्ल्ड बैंक ने FY26 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 6.5%, FY27 का घटाया

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन क्षेत्र पर इन परियोजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करते हुए वैष्णव ने कहा कि ये आगामी परियोजनाएं सांची, सतपुड़ा बाघ अभयारण्य, भीमबेटका के भित्तिचित्र, हजारा जल प्रपात और नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख स्थलों तक संपर्क प्रदान करेंगी, जिससे देश भर से पर्यटक आकर्षित होंगे।

रेल मंत्री ने माल यातायात को होने वाले लाभों को भी रेखांकित किया और कहा, ‘‘कोयला, कंटेनर, सीमेंट, फ्लाई ऐश, खाद्यान्न, इस्पात आदि वस्तुओं के परिवहन के लिए यह एक आवश्यक मार्ग है। क्षमता वृद्धि कार्यों के परिणामस्वरूप 78 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) की अतिरिक्त माल ढुलाई की जा सकेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन साधन होने के नाते जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की माल ढुलाई लागत को कम करने, तेल आयात (28 करोड़ लीटर) को कम करने और कार्बन उत्सर्जन (139 करोड़ किलोग्राम) को कम करने में मदद करेगा, जो छह करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।’’

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement