facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CAG ऑडिट के नए क्षेत्रों की तलाश करेगा

Advertisement

कैग ने इस साल से ‘एंड-टू-एंड’ डिजिटल ऑडिट शुरू किया है। इस कदम से ऑडिट की सटीकता में सुधार और प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Last Updated- June 15, 2023 | 3:27 PM IST
Audit Firms

नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) इस वित्त वर्ष से ऑडिट या लेखापरीक्षा के नए क्षेत्रों की तलाश करेगा। इनमें पानी के अंदर खनन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा शीर्ष सरकारी ऑडिटर का इरादा अधिक संख्या में रिपोर्ट जारी करने का भी है। यहां जी20 की भारत की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिन के सुप्रीम ऑडिट इंस्टिट्यूशंस 20 (एसएआई 20) शिखर सम्मेलन के बाद कैग गिरीश चंद्र मुर्मू ने संवाददाताओं से बातचीत में ऑडिट को आसान और तेज बनाने के लिए डेटा के मानकीकरण की जरूरत पर भी बल दिया।

उन्होंने बताया कि कैग ने इस बारे में संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ सेमिनार आयोजित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे एक स्तर तक डेटा के मानकीकरण पर सहमत हुए हैं। ऑडिट रिपोर्ट जारी करने के मामले में हमने 10 साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। आगे डेटा या ब्योरे का प्रसंस्करण और रिपोर्ट तैयार करने के काम में और तेजी लाई जाएगी।’’

कैग की ऑडिट रिपोर्ट संसद और राज्य विधानसभाओं में रखी जाती है। मुर्मू ने कहा कि शीर्ष लेखापरीक्षक नए ऑडिट क्षेत्रों की खोज करेगा, जैसे पोत परिवहन और पानी के अंदर खनन आदि। कैग ने इस साल से ‘एंड-टू-एंड’ डिजिटल ऑडिट शुरू किया है। इस कदम से ऑडिट की सटीकता में सुधार और प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

मुर्मू ने यह भी कहा कि ड्रोन और उपग्रह जैसी प्रौद्योगिकी का उपयोग पहले ही ऑडिटिंग प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग बन गया है। इससे ऑडिट और सटीक हुआ है। यह शिखर सम्मेलन दो प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – समुद्री अर्थव्यवस्था और जिम्मेदार कृत्रिम मेधा (एआई) पर केंद्रित था।

मुर्मू ने शिखर सम्मेलन में अपने समापन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि सामूहिक रूप से एसएआई ने समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकनॉमी) और कृत्रिम मेधा जैसे नए क्षेत्रों में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement