facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश: पूरे पश्चिम बंगाल में मनरेगा के तहत काम तुरंत शुरू किया जाए

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र की याचिका खारिज किए जाने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मनरेगा के 100 दिन के काम को तुरंत फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है

Last Updated- November 07, 2025 | 10:40 PM IST
MGNREGA
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार की विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूरे पश्चिम बंगाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत काम को तत्काल फिर से शुरू करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

कोलकाता उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने संज्ञान लेते हुए मामले की सुबह सुनवाई की। इस खंडपीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजॉय पाल, न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन थे। सूत्रों के मुताबिक खंडपीठ ने भारत सरकार और राज्य सरकार को उच्च न्यायालय के 18 जून  2025 के पूर्व फैसले के अनुसार 100 दिन की कार्ययोजना को तत्काल फिर से लागू करने का निर्देश दिया। 

यह आदेश सर्वोच्च न्यायालय के केंद्र की विशेष याचिका खारिज किए जाने के बाद आया है। केंद्र की विशेष याचिका में उच्च न्यायालय के निर्देश को चुनौती दी गई थी। यह याचिका खारिज होने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय का पूर्व आदेश अंतिम और बाध्यकारी हो गया है। न्यायालय ने जून में केंद्र को पश्चिम बंगाल में 1 अगस्त 2025 से मनरेगा का काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement