facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: सिंधिया, भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोधी शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Last Updated- February 28, 2024 | 1:51 PM IST
Jyotiraditya Scindia
File Photo: Jyotiraditya Scindia

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को बमोर कला पुलिस थाने में निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली जिसमें उसने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को एक साथ पिछोर (मध्य प्रदेश) आने की चुनौती दी थी। शर्मा ने कहा, ‘‘सुनील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 505 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे के कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोधी शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement