facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में नकदी का चलन फिर बढ़ा, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Advertisement

42 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंची मुद्रा, RBI डेटा ने बढ़ाई चर्चा

Last Updated- May 22, 2026 | 8:24 AM IST
money

मुद्रा के परिचालन में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मुद्रा का परिचालन 15 मई तक सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 42.86 लाख करोड़ रुपये हो गया – यह रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

निरपेक्ष शब्दों में, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले डेढ़ महीनों में मुद्रा के परिचालन में 1.15 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। यह डिजिटल भुगतान में निरंतर वृद्धि के बावजूद नकदी की निरंतर मांग को दर्शाता है। मु्द्रा का परिचालन 31 मार्च, 2026 तक सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत बढ़कर 41.47 लाख करोड़ रुपये था जबकि यह एक साल पहले 32.24 लाख करो़ड़ रुपये था। अर्थशास्त्रियों ने नकदी रखने में वृद्धि के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया है।

इनमें चुनाव-संबंधी खर्च, ग्रामीण गतिविधियों में मजबूती, मुद्रास्फीति और वित्तीय संपत्तियों में अस्थिरता के बीच नकदी की उच्च एहतियाती मांग शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में परिचालन में मुद्रा में वृद्धि कई कारकों से प्रेरित प्रतीत होती है। नकदी अभी भी बड़ी संख्या में लेन-देन के लिए पसंदीदा माध्यम बनी हुई है जबकि चुनाव-संबंधी खर्च भी आम तौर पर मतदान अवधि से पहले मुद्रा की मांग में वृद्धि का कारण बनता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके अलावा, वित्तीय संपत्तियों में अस्थिरता के बीच परिवार मूल्य के एहतियाती भंडार के रूप में अधिक नकदी रख रहे हैं और इससे मुद्रा में परिचालन को बढ़ावा मिला है। विश्लेषकों ने उच्च नकदी उपयोग का समर्थन करने वाले कारकों के रूप में ग्रामीण आय में सुधार और मजबूत ग्रामीण मांग के रुझानों की ओर भी इशारा किया।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 8:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement