facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

NEET: देशभर में छापेमारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और कई राज्यों में छापेमारी कर डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं

Last Updated- May 14, 2026 | 11:13 AM IST
नीट परीक्षा में गड़बड़ी को करना होगा क्लीन, NEET-UG 2024: Errors in NEET exam will have to be cleaned

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने जयपुर से तीन, गुरुग्राम से एक और नासिक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों से विभिन्न शहरों में पूछताछ की जा रही है और उन्हें बाद में गिरफ्तार किया जा सकता है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में नासिक के 30 वर्षीय शुभम खैरनार को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है, क्योंकि स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई को उसके लिए ‘ट्रांजिट रिमांड’ मंजूर कर ली है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस ने मंगलवार को खैरनार को हिरासत में लिया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जांच का जिम्मा संभालने के बाद सीबीआई देशभर में मिले नए सुरागों के आधार पर कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने संदिग्धों से मोबाइल फोन और लैपटॉप सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि उन मैसेजिंग ऐप का पता लगाया जा सके जिनका इस्तेमाल प्रश्न पत्रों को भेजने के लिए किया गया हो।

एजेंसी सूत्रों के अनुसार, सीबीआई राजस्थान के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ समन्वय कर रही है, जिसने इस मामले में प्रारंभिक जांच की थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘सीबीआई व्यापक तकनीकी और फॉरेंसिक विश्लेषण के माध्यम से कथित पेपर लीक से संबंधित सभी सुरागों का पता लगा रही है और इस मामले में एक व्यापक, निष्पक्ष और पेशेवर जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

सीबीआई की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय का दौरा किया जहां उसने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की। सीबीआई ने नीट यूजी के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की थीं।

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 11:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement