facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

CBI ने की तृणमूल कांग्रेस के विधायक से पूछताछ, ED ने भी कोलकाता के कई स्थानों पर की छापेमारी

Advertisement

आरजी कर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष रॉय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग किया है।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:26 PM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने आरजी कर दुष्कर्म एवं हत्या मामले में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्तो रॉय से पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार दोपहर कोलकाता के उत्तरी छोर स्थित सिंथी इलाके में रॉय के आवास पर पहुंची और मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की। श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रॉय एक चिकित्सक भी हैं।

आरजी कर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष रॉय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई के अधिकारी पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में एक छात्र की मौत की जांच के संबंध में मुझसे पूछताछ करने आए थे। मैंने उनके साथ सहयोग किया।’

ईडी की कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के ‘करीबी’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर गुरुवार को छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement