facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ceiling Fans: स्टार रेटिंग अनिवार्य होने से 20 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे पंखे

Advertisement
Last Updated- January 08, 2023 | 5:14 PM IST
Ceiling Fans:
Creative Commons license

पंखों को बिजली बचत करने वाली स्टार रेटिंग के साथ बेचना एक जनवरी से अनिवार्य हो जाने से इनके (Ceiling fans) दाम में आठ से लेकर 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के संशोधित मानकों के अनुरूप अब बिजली की बचत करने की क्षमता के आधार पर बिजली से चलने वाले पंखों को स्टार रेटिंग दी जाएगी।

एक स्टार रेटिंग वाला पंखा न्यूनतम 30 फीसदी बिजली की बचत करता है जबकि पांच स्टार वाला पंखा 50 फीसदी से अधिक बिजली बचा सकता है। इस बदलाव का जहां हैवल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और उषा इंटरनेशनल जैसे प्रमुख पंखा विनिर्माताओं ने स्वागत किया है। वहीं इससे पंखों के दाम पांच फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका भी है।

दरअसल पांच स्टार वाले पंखों में आयातित मोटर एवं इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे लगाने से उनकी लागत बढ़ जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब पंखा बनाने वाली कंपनियों को अपने पंखों पर बिजली बचत करने वाली स्टार रेटिंग का लेबल लगाना जरूरी होगा।

ओरिएंट इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) राकेश खन्ना ने इसे ‘बड़ा बदलाव’ बताते हुए कहा है कि स्टार रेटिंग व्यवस्था आने से अब ग्राहकों को अधिक बिजली बचाने वाले उन्नत पंखे मिल पाएंगे। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि बेहतर रेटिंग पाने के लिए पंखों में उन्नत पुर्जे लगाए जाएंगे। उन्होंने कीमतों में सात-फीसदी वृद्धि की संभावना जताई है।

उषा इंटरनेशनल के CEO दिनेश छाबड़ा ने कहा कि स्टार रेटिंग वाले पंखों के इस्तेमाल से ग्राहकों को बिजली का बिल कम करने में मदद मिलेगी लेकिन इन पंखों की खरीद पर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘उषा कंपनी का एक स्टार रेटिंग वाला पंखा पांच-सात फीसदी और पांच स्टार रेटिंग वाला पंखा 20 फीसदी तक महंगा हो जाएगा।’

यह भी पढ़ें: UK Inflation: भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई हुई मुश्किल

हैवल्स इंडिया के अध्यक्ष सौरभ गोयल ने कहा कि नए मानक लागू होने से पंखों की उत्पादन लागत में होने वाली आंशिक बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बदलाव लोगों को बिजली बचत के बारे में जागरूक करने का एक मौका भी है। देश में पंखे का बाजार करीब 10,000 करोड़ रुपये का है। भारतीय पंखा विनिर्माता संघ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खंड में 200 से अधिक कंपनियां सक्रिय हैं।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement