facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBI ने ₹20 लाख रिश्वत मामले में ED के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी को किया गिरफ्तार

Advertisement

एजेंसी को सूचना मिली थी कि अधिकारी भुवनेश्वर के एक खनन व्यवसायी से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला है जिसके बाद एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक जाल बिछाया।

Last Updated- May 30, 2025 | 12:12 PM IST
arrested
चिंतन रघुवंशी 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। (Representational Image)

सीबीआई ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के ​डिप्टी डायरेक्टर चिन्तन रघुवंशी (Chintan Raghuvanshi) को क​थित 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी के मुताबिक, चिन्तन रघुवंशी ने कथित तौर पर ढेंकनाल में पत्थर खनन का व्यवसाय करने वाले व्यापारी रतिकांत राउत से उनके खिलाफ दर्ज ईडी (ED) मामले में “राहत” देने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने सूचना मिलने के बाद एक जाल बिछाया कि वह कथित तौर पर राउत से रिश्वत की राशि की पहली किस्त लेने वाला है।

बता दें, कस्टम और इनडायरेक्ट टैक्सेस के 2013 बैच के आईआरएस (IRS) अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

FIR में क्या है जानकारी

CBI की एफआईआर (FIR) के मुताबिक, राउत ने जांच एजेंसी से शिकायत की थी कि उन्हें इस साल मार्च में भुवनेश्वर में ईडी (ED) कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसमें कहा गया है कि रघुवंशी ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और मामले में “राहत” पाने के लिए भगती नामक एक व्यक्ति से मिलने के लिए कहा।

FIR में आरोप लगाया गया है कि भगती तब से उसके संपर्क में था और मामले को निपटाने के लिए रघुवंशी को भुगतान करने के लिए फेसटाइम पर उस पर दबाव डाल रहा था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 मई को भगती ने कथित तौर पर राउत से मुलाकात की और कहा कि रघुवंशी ने “उसके अस्पताल को अटैच नहीं करने, उसे गिरफ्तार नहीं करने और उसके मामले को निपटाने” के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।

राउत ने इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई। इसमें कहा गया है कि भगती ने तब उसे रघुवंशी से बात कराई, जिसने मांग को घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

इनपुट: पीटीआई

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement