facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार ने तय कर दिया CGST रेट्स, 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

Advertisement

जीएसटी काउंसिल की मंजूरी के बाद 22 सितंबर से नई व्यवस्था के तहत अधिकांश वस्तुओं एवं सेवाओं पर 5% और 18% की दर से ही टैक्स लगेगा।

Last Updated- September 17, 2025 | 8:25 PM IST
GST

वित्त मंत्रालय ने उत्पादों के लिए केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) की दरें अधिसूचित कर दी हैं। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इस अधिसूचना के बाद राज्यों को भी अपने स्तर पर राज्य जीएसटी (SGST) की दरें अधिसूचित करनी होंगी। जीएसटी सिस्टम के तहत प्राप्त रेवेन्यू को केंद्र एवं राज्यों के बीच समान रूप से साझा किया जाता है।

GST 2.0 में केवल 2 टैक्स स्लैब

जीएसटी काउंसिल की मंजूरी के बाद 22 सितंबर से नई व्यवस्था के तहत अधिकांश वस्तुओं एवं सेवाओं पर 5% और 18% की दर से ही टैक्स लगेगा। हालांकि विलासिता वाली वस्तुओं पर 40% टैक्स लगेगा जबकि तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों पर 28% जीएसटी के साथ उपकर जारी रहेगा।

मौजूदा व्यवस्था के तहत जीएसटी में चार टैक्स स्लैब हैं जो 5%, 12%, 18% और 28% हैं। इसके साथ विलासिता एवं अहितकर उत्पादों पर अलग से उपकर भी लगता है।

Also Read: बीमा vs अस्पताल: महंगे इलाज और कैशलेस झगड़े में फंसे मरीज

ग्राहकों को मिले जीएसटी सुधार का लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश वस्तुओं पर टैक्स रेट में कटौती के साथ अब व्यापार और उद्योग जगत पर यह दायित्व है कि वे इन संशोधनों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करें।

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स में वरिष्ठ साझेदार रजत मोहन ने कहा कि सरकार ने अधिसूचना में स्पष्ट दर अनुसूचियां जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है और अब उद्योग जगत को इसे शीघ्र लागू करना होगा।

ईवाई में कर साझेदार सौरभ अग्रवाल ने कहा कि दरों में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद कंपनियों को अपनी केंद्रीकृत प्रबंधन प्रणाली ईआरपी और मूल्य निर्धारण नीतियों में तुरंत बदलाव कर उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement