facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य रेलवे ने 2022 में फिल्मों की शूटिंग से रिकॉर्ड 2.32 करोड़ रुपये की कमाई की

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 8:45 PM IST
Central Railway earns record Rs 2.32 crore from shooting of films in 2022
Creative Commons license

मध्य रेल (Central Railway) ने इस कैलेंडर वर्ष 2022 में फिल्म शूटिंग के लिए अपने विभिन्न परिसरों और रेल कोचों की पेशकश करके 2.32 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह किसी भी कैलेंडर वर्ष में मध्य रेल द्वारा अर्जित अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। लगभग 14 फिल्मों की शूटिंग की गई जिसमें 8 फीचर फिल्में, 3 वेब सीरीज, एक वृत्तचित्र, एक लघु फिल्म और विभिन्न फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस द्वारा मध्य रेल के विभिन्न स्थानों पर एक विज्ञापन भी इसमें शामिल है।

मध्य रेल पर शूटिंग स्पेशल ट्रेन से फीचर फिल्म 2 ब्राइड्स हेतु येओला, कान्हेगांव स्टेशनों पर 18 दिनों तक शूटिंग की, जिससे सर्वाधिक रु.1.27 करोड़ की आय हुई। एक अन्य फीचर फिल्म हेतु आपटा रेलवे स्टेशन पर 3 दिनों तक स्पेशल ट्रेन से शूट की गई, जिससे रु. 29.40 लाख की आय हुई। मध्य रेल ने अपनी सहज प्रक्रिया के साथ फिल्म शूटिंग के लिए अपने स्थान का उपयोग करने के लिए प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित किया और इससे रिकॉर्ड राजस्व अर्जन किया है।

जनवरी से दिसंबर 2022 तक एक कैलेंडर वर्ष में मध्य रेल द्वारा अब तक की सबसे अधिक फिल्म शूटिंग से 2.32 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पिछले साल यानी 2021 में की गई कमाई 1.17 करोड़ की तुलना में 99 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। मध्य रेलवे जनसंपर्क अधिकारी एके जैन के मुताबिक फिल्म शूटिंग की अनुमति में तेजी लाने के लिए हाल में एकल खिड़की प्रणाली शुरू की गई है। मध्य रेलवे ने अपनी सुगम प्रक्रिया के साथ, फिल्म शूटिंग के लिए अपने स्थान का उपयोग करने के लिए प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित किया है और यह रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस फिल्म निर्माताओं के लिए सबसे पसंदीदा फिल्म शूटिंग स्थान बना हुआ है, इस यूनेस्को विश्व विरासत रेलवे स्टेशन पर 5 फिल्मों की शूटिंग की गई थी, जिसमें सनफीस्ट मॉम्स मैजिक की एक विज्ञापन फिल्म भी शामिल थी। अन्य फिल्म शूटिंग लोकप्रिय स्थान जैसे पनवेल के पास आप्टा स्टेशन, पुणे से कोल्हापुर के रास्ते में वठार रेलवे स्टेशन, अन्य स्थान जैसे माथेरान, सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एकेडमी कॉम्प्लेक्स परेल, दादर, कर्जत, वाडी बंदर यार्ड, मनमाड और अहमदनगर के बीच येओला, कान्हेगांव स्टेशन, अहमदनगर और आष्टी के बीच नए खंड पर नारायणदोह आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: श्रेणी घटाने पर यात्रियों को लौटाई जानी चाहिए पूरी रकम : DGCA

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय स्थानों जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन, वाडी बंदर यार्ड, वठार (सातारा के पास) और आप्टा स्टेशन (पनवेल क्षेत्र में) पर फिल्म शूटिंग की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। मध्य रेल पर कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों की शूटिंग की गई। जैसे स्लम डॉग मिलियनेयर, कमीने, रब ने बना दी जोड़ी, रा-वन, रावण, प्रेम रतन धन पायो, दिलवाले दुलानिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, दबंग, दरबार, रंग दे बसंती, बागी, खाकी और कई अन्य हिट फिल्मों की शूटिंग हुई हैं।

सबसे पसंदीदा फिल्म शूटिंग स्थान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अन्य लोकप्रिय स्टेशन जैसे आप्टा, पनवेल, लोनावला, खंडाला, वठार, सातारा और रेलवे यार्ड जैसे तुर्भे और वाडी बंदर हैं। फिल्म शूटिंग की अनुमति मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जाती है, हाल ही में फिल्म शूटिंग की अनुमति में तेजी लाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है, प्रक्रिया के इस सरलीकरण से फिल्म कंपनियों को आवश्यक दस्तावेज स्क्रिप्ट और आवेदन के साथ आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए आवेदन जमा करने के बाद अनुमति प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement