facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र ने Prasoon Joshi को बनाया प्रसार भारती का चेयरमैन, जानें क्यों खास है ये नियुक्ति

Advertisement

प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया, रचनात्मक अनुभव से सार्वजनिक प्रसारण को नई दिशा मिलने की उम्मीद।

Last Updated- May 03, 2026 | 10:54 AM IST
CBFC Chairperson Prasoon Joshi
CBFC Chairperson Prasoon Joshi

मशहूर गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रसून जोशी एक बहुमुखी रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उनकी लेखनी को गहराई, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति की समझ के लिए खास तौर पर जाना जाता है।

प्रसून जोशी का करियर काफी विविध रहा है। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं, जो लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विज्ञापन जगत में भी कई यादगार कैंपेन तैयार किए हैं, जो अपनी अलग सोच और प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी रचनाओं में समाज से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की खासियत रही है।

सरकार का मानना है कि जोशी की रचनात्मक सोच और व्यापक अनुभव प्रसार भारती को नई दिशा देने में मदद करेगा। उनके नेतृत्व में देश के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रसार भारती भारत का प्रमुख सार्वजनिक प्रसारक है, जिसके तहत दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे प्लेटफॉर्म आते हैं। यह संस्था देशभर में सूचना, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी सामग्री प्रसारित करती है।

प्रसून जोशी की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मीडिया और संचार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में उनकी समझ और अनुभव को इस बदलाव के दौर में अहम माना जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने प्रसार भारती बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में Prasoon Joshi की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रसून जोशी एक ऐसे रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा की दुनिया में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सम्मान मिला है, लेकिन उनके विचारों और काम में भारत की आत्मा साफ दिखाई देती है।

मंत्री ने कहा कि प्रसून जोशी के शब्दों में इस देश की मिट्टी की खुशबू है और उनकी सोच भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में Prasar Bharati को नई ऊर्जा मिलेगी, काम करने का नया उद्देश्य मिलेगा और रचनात्मकता का एक नया आयाम भी जुड़ेगा। उन्होंने जोशी को सफल और यादगार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रसून जोशी इससे पहले अगस्त 2017 से Central Board of Film Certification के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ संवाद बनाए रखा। उनके काम में रचनात्मक स्वतंत्रता और नियमों के बीच संतुलन देखने को मिला।

इससे पहले वे McCann World Group India के सीईओ और McCann World Group Asia Pacific के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2016 से Indira Gandhi National Centre for the Arts के ट्रस्टी के रूप में भी जुड़े हुए हैं।

रचनात्मक उद्योग और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले जोशी को प्रसार भारती के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और दृष्टिकोण से संस्थान को नई दिशा मिल सकती है, खासकर ऐसे समय में जब मीडिया और प्रसारण का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव और दर्शकों की बदलती पसंद के बीच सार्वजनिक प्रसारण सेवाओं के सामने कई नई चुनौतियां हैं। ऐसे में जोशी से उम्मीद की जा रही है कि वह तकनीकी बदलावों के साथ तालमेल बैठाते हुए प्रसार भारती को और मजबूत बनाएंगे। उनकी सोच और कार्यशैली से कंटेंट की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार आने की संभावना है।

प्रसार भारती की स्थापना प्रसार भारती अधिनियम 1990 के तहत की गई थी और यह 1997 से काम कर रहा है। यह देश का एक स्वायत्त सार्वजनिक प्रसारण संगठन है, जिसका मकसद निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

इस संस्था के दो प्रमुख अंग हैं। पहला ऑल इंडिया रेडियो, जिसे आकाशवाणी के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क में से एक है और देश के दूर-दराज इलाकों तक कई भाषाओं और बोलियों में कार्यक्रम पहुंचाता है। दूसरा है दूरदर्शन, जो भारत का राष्ट्रीय टीवी प्रसारक है। दूरदर्शन पर समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला प्रसारित होती है।

Advertisement
First Published - May 3, 2026 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement