facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार को चुनावी तोहफा: ₹7,600 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी, 5 जिलों को मिलेगा फायदा

Advertisement

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 177 किमी रेलवे लाइन के दोहरीकरण और 82 किमी चार लेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

Last Updated- September 11, 2025 | 9:12 AM IST
Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को बिहार में क्षमता विस्तार के उद्देश्य से दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने 3,169 करोड़ रुपये की एक रेलवे लाइन और 4,447 करोड़ रुपये की एक राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दी है। बिहार में इस साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 177 किलोमीटर लंबे भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण और बक्सर-भागलपुर उच्च गति गलियारे के 82 किलोमीटर लंबी चार लेन वाले मोकामा-मुंगेर खंड के निर्माण को मंजूरी दी है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘चार लेन वाला यह सड़क गलियारा 80 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार के साथ यातायात को सुरक्षित, तेज और निर्बाध बनाएगा। इससे यात्रा में लगने वाला समय 1.5 घंटे तक घट जाएगा।’ इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर बनाया जाएगा, जहां सरकार परियोजना लागत का 40 फीसदी हिस्सा डेवलपर को अग्रिम भुगतान करेगी और शेष राशि एन्युइटी के रूप में दी जाएगी।

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बताया कि प्रस्तावित रेलवे लाइन दोहरीकरण से गतिशीलता में सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। बयान में कहा गया है, ‘ये परियोजनाएं रेल यातायात के साथ-साथ सामान की ढुलाई के लिए भी निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पांच जिलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 177 किलोमीटर की वृद्धि होगी। यह परियोजना खंड, देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम), तारापीठ (शक्ति पीठ) जैसे प्रमुख स्थलों को भी रेल संपर्क प्रदान करती है।’

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement