facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम बंगाल में मनरेगा दोबारा शुरू करने के लिए अदालती आदेश पढ़ रहा केंद्र

Advertisement

कोलकाता उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में मनरेगा योजना कुछ शर्तों के साथ दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था।

Last Updated- June 19, 2025 | 11:36 PM IST
MGNREGA

केंद्र सरकार कोलकाता उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल में रुकी हुई मनरेगा योजना को 1 अगस्त से दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि औपचारिक रुख अपनाने से पहले सभी पहलुओं को समझने के लिए आदेश को विस्तार से पढ़ा जा रहा है। कोलकाता उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में मनरेगा योजना कुछ शर्तों के साथ दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था। राज्य में पिछले तीन वर्षों से यह योजना ठप पड़ी है। मगर न्यायालय ने अपने आदेश में सरकार को ऐसी कोई भी शर्त अथवा प्रतिबंध लगाने की अनुमति दे दी है, जिससे योजना में दोबारा भ्रष्टाचार नहीं किया जा सके।

जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद अदालत ने आदेश दिया। जनहित याचिका में दावा किया गया था कि गरीबों को अधिनियम के तहत उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है, जो ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है।

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति चैताली चटर्जी दास के खंडपीठ ने गुरुवार को आदेश जारी किया था। पीठ ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों ने कथित भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की, जिससे पश्चिम बंगाल में योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement