facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM SHRI Scheme: बंगाल, तमिलनाडु और केरल में फिर पहुंचेगी पीएम श्री योजना?

Advertisement

चुनावों के बाद केंद्र ने विपक्ष शासित राज्यों में पीएम श्री योजना लागू करने की कोशिश तेज की

Last Updated- May 07, 2026 | 9:07 AM IST
PM SHRI

शिक्षा मंत्रालय केंद्र की महत्त्वाकांक्षी ‘पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में लागू करने का फिर प्रयास कर रहा है। अधिकारी के अनुसार मंत्रालय जल्द ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर योजना के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध करेगा। यह कदम इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद आए राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव के तुरंत बाद उठाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘हमें आशान्वित हैं। हम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए लिख रहे हैं। केरल ने पहले ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन उन्होंने हमसे इसे फिलहाल रोकने के लिए कहा था। हम उनसे इस रोक को हटाने का अनुरोध करेंगे।”

विपक्ष शासित इन तीन राज्यों में केंद्र की प्रायोजित योजना का कार्यान्वयन धीमा रहा है। हालांकि केंद्र देश भर में इस प्रमुख स्कूली शिक्षा कार्यक्रम के व्यापक कार्यान्वयन पर जोर दे रहा है। पीएम श्री योजना को 2022 में शुरू किया गया था।

इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप पूरे भारत में 14,500 से अधिक स्कूलों को मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित करना है। इस योजना का लक्ष्य बेहतर बुनियादी ढांचे, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं, व्यावसायिक शिक्षा सुविधाओं और सुदृढ़ शिक्षक प्रशिक्षण प्रणालियों के साथ मौजूदा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करना है।

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement