facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CERC: बिजली बाजार को एकीकृत करने का प्रस्ताव

Advertisement

भारत में तीन बिजली एक्सचेंज हैं। सभी निजी मालिकाना वाले हैं, जो हाजिर बिजली बाजार का संचालन करते हैं।

Last Updated- August 22, 2023 | 10:49 PM IST
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, विपक्ष ने बिजली संकट पर हंगामा किया Monsoon session of UP Assembly begins, opposition creates ruckus over power crisis

बिजली क्षेत्र के शीर्ष नियामक केंद्रीय बिजली आयोग (सीईआरसी) ने बिजली बाजार को एकीकृत करने पर स्टाफ पेपर जारी किया है। इसमें बिजली के कारोबार के लिए सभी मौजूदा बिजली ट्रेडिंग कंपनियों का एक मार्केटप्लेस में विलय का प्रस्ताव है। बिजली मंत्रालय के निर्देशों के बाद केंद्रीय बिजली नियामक आयोग ने शुरुआती स्टाफ पेपर जारी कर नियामकीय प्रक्रिया की शुरुआत की है और इस मसले पर सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया आमंत्रित की है।

बाजार के प्रस्तावित एकीकरण का मकसद सभी मौजूदा पावर मार्केट प्लेटफॉर्मों और उनके द्वारा पेश किए गए अनुबंधों का विलय करना है। प्रस्तावित एकीकृत ढांचे में एक मार्केट कपलिंग ऑपरेटर (एमसीओ) की स्थापना करने पर भी विचार रखा गया है।

इसे हाजिर बिजली कारोबार के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीईआरसी ने एमसीओ के रूप में सभी बिजली एक्सचेंजों का एक एकीकृत निकाय या एसीओ के रूप में काम करने के लिए ग्रिड इंडिया की तरह एक अलग संस्था का सुझाव दिया है।

भारत में तीन बिजली एक्सचेंज हैं। सभी निजी मालिकाना वाले हैं, जो हाजिर बिजली बाजार का संचालन करते हैं। हाजिर बिजली बाजार में कम अवधि का बिजली कारोबार होता है, जो एक दिन पहले होता है। उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने वाली बिजली वितरण कंपनियां, बिजली उत्पादकों से दीर्घावधि बिजली खरीद समझौता करती हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement