facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CESL ने 3,500 ई-वाहन लीज पर देने के लिए बोलियां मंगाई

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 1:51 PM IST
Zetwerk

सार्वजनिक क्षेत्र की कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने पांच साल तक की अवधि के लिए 3,500 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पट्टे या लीज पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि मूल उपकरण विनिमाताओं (ओईएम)/लीजिंग एजेंसियों/एनबीएफसी से 18 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के विभिन्न विभागों और स्वायत्त निकायों को चार वॉट बैटरी आधारित कारों को लीज पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

ये वाहन तीन से पांच साल के पट्टे पर दिए जाएंगे। इन राज्यों में राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, असम, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और गोवा शामिल हैं।

सीईएसएल मांग के अनुसार कारें उपलब्ध कराने के लिए सेवा शुल्क लेगी। सीईएसएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महुआ आचार्य ने कहा, ‘‘बेड़े को बदलने की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। मुझे भरोसा है कि उपयुक्त ढांचे के जरिये हम इस मांग को पूरा कर सकेंगे और अन्य हितधारकों को भी इससे जोड़ सकेंगे।’’

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement