facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandan Talkies: सिनेमा जगत की विरासत चंदन टॉकीज अब इतिहास का हिस्सा

Advertisement

पांच दशकों तक मुंबई की मनोरंजन संस्कृति का केंद्र रहे जुहू के चंदन टॉकीज को ध्वस्त किया गया, जहां 1974 में बॉबी का प्रीमियर हुआ और केसरी आखिरी फिल्म थी।

Last Updated- January 09, 2025 | 8:22 PM IST
cinema hall
प्रतीकात्मक फोटो

मनोरंजन और सिनेमा प्रेमियों की धड़कनों का अड्डा माना जाने वाला जुहू का मशहूर चंदन टॉकीज इतिहास के पन्नों में समा गया। सिनेमा जगत की विरासत समझी जाने वाली सिंगल स्क्रीन चंदन टॉकीज 2019 में बिगड़ती परिस्थितियों के कारण बंद हो गया था। अक्षय कुमार की केसरी यहां रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म थी। चंदन टॉकीज ने 1974 में राज कपूर की फिल्म बॉबी के भव्य प्रीमियर के साथ अपनी शुरुआत की थी।

70 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखने वाले चंदन टॉकीज को आज पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। लगभग पांच दशकों तक चंदन सिनेमा मुंबई की मनोरंजन संस्कृति की आधारशिला के रूप में खड़ा रहा, जब शहर में सिर्फ एक मल्टीप्लेक्स था और इसने सिनेमा देखने वालों की कई पीढ़ियों को अपनी सेवाएं दीं। यह थिएटर, जहां अक्सर पड़ोस की बॉलीवुड हस्तियां आती थीं, 2017 में बिगड़ती परिस्थितियों के कारण बंद हो गया।

दो हफ्ते पहले चंदन टॉकीज को गिराने का काम शुरू हुआ। इसके लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी, क्योंकि यह सैन्य रेडियो ट्रांसमिशन स्टेशन के पास स्थित था और ऊंचाई को लेकर कुछ प्रतिबंध लागू थे। हालांकि, 3,639 वर्ग मीटर की संपत्ति के विकास अधिकार रखने वाले वाधवा समूह ने विस्तृत योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि एक रिटेल मॉल की योजना बनाई गई है, जो नगर पालिका अधिकारियों से अंतिम अनुमोदन के अधीन है।

30 मार्च 2019 को इसे अधिकारिक तौर पर बंद करने का ऐलान करते हुए चंदन सिनेमा के मालिक समीर जोशी ने बताया था कि यह हमारे लिए बहुत ही भावुक और पुरानी यादों को ताजा करने वाला पल है। हमने बॉबी से शुरुआत की थी। यह हमारे लिए एक लंबा सफर रहा है। हमारी ऑक्यूपेंसी बहुत ज्यादा रही है। लेकिन तब आम लोगों के लिए ज्यादा फिल्में नहीं बनाई जाती थीं और मल्टीप्लेक्स के आने से नई तरह की फिल्में बन रही थीं, इसलिए हमारे यहां दर्शकों का आना बहुत कम हो गया। कुछ साल पहले तक यह हाउसफुल हुआ करता था।

उस समय समीर जोशी ने कहा था कि हम अगले कुछ सालों में नए रूप और अंदाज के साथ आपके सामने आएंगे। समीर जोशी उस वक्त केवल चार साल के थे जब उनके पिता बैजनाथ जोशी ने अपनी पत्नी चंद्रकांता, जिन्हें प्यार से चंदन कहा जाता था, के लिए यह थिएटर बनवाया था। जोशी के अनुसार, इस थिएटर के बनने की कहानी उनके माता-पिता की एक खूबसूरत और अनकही प्रेम कहानी का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement