facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandrayaan-3: अंतरिक्ष में भारत की सफलता से आने वाले समय में मानवता को लाभ मिलेगा – पीएम मोदी

Advertisement

PM मोदी ने Chandrayaan-3 की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भारत की सफलता से आने वाले समय में मानवता को लाभ होगा।

Last Updated- August 24, 2023 | 11:40 AM IST
Chandrayaan-3: We on the moon… India's Chandrayaan-3 created many history by successful landing

Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता पर पड़ोसी देशों सहित दुनियाभर से देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को शुभकामनाएं मिल रही हैं।

मोदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भारत की सफलता से आने वाले समय में मानवता को लाभ होगा।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन की ओर से मिली शुभकामनाओं पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”भारत समस्त मानव जाति की भलाई के लिए खोज, सीखना और जानकारी को साझा करना जारी रखेगा।”

यह भी पढ़ें : G20 Meet: दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्वास भरी नजरों से देख रही है- PM Modi

चांद पर भारत के चंद्रयान के सफलतापूर्वक उतरने पर मोदी को धन्यवाद देते हुए लेन ने कहा था, ”भारतीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण। भारत अंतरिक्ष की खोज में एक असल अग्र-दूत बन गया है। भारत की सफलता समूची दुनिया के शोधकर्ताओं को फायदा पहुंचाएगी।”

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ भारत का गौरव ही नहीं है, बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का एक प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा ‘‘विज्ञान और अंतरिक्ष में हमारे प्रयास सभी के लिए सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और नेपाल के अपने समकक्ष पुष्प कुमार दाहाल, ‘प्रचंड’ को उनकी शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद दिया। भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्सेरिंग की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ”भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम विश्व के कल्याण के लिए हमेशा हर संभव कार्य करेगा।”

नॉर्वे और मेडागास्कर समेत विश्व के कई अन्य नेताओं ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता पर भारत को शुभकामनाएं दीं। चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला और चांद पर उतरने वाला चौथा देश बन गया है।

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3: दक्षिणी ध्रुव पर ही क्यों टिकीं नजरें?

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement