facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Chandrayaan-3: चंद्रमा की चौखट पर पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO को भेजा पहला मैसेज

Advertisement

शनिवार शाम चंद्रमा की ऑर्बिट यानि कक्षा में पहुंच गया है। अब चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए कुछ ही दिनों का सफर और बाकी है। 

Last Updated- August 06, 2023 | 11:13 AM IST
Chandrayaan moon orbit

चंद्रयान-3 ने अपने 22 दिन के सफर के बाद आखिरकार चंद्रमा की चौखट पर कदम रख दिया है। यानि की चंद्रयान शनिवार शाम चंद्रमा की ऑर्बिट यानि कक्षा में पहुंच गया है। अब चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए कुछ ही दिनों का सफर और बाकी है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचते ही ISRO को पहला मैसेज भेजा.. वो मैसेज है ‘MOX, ISTRAC, मैं चंद्रयान-3 हूं। मुझे चन्द्रमा की ग्रैविटी महसूस हो रही है।

पार किया 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर का रास्ता

भारत के मिशन चंद्रयान-3 ने 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शनिवार को धरती की ग्रैविटी के दायरे से बाहर निकल कर चांद की ऑर्बिट में एंट्री की। इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रोसेस को अंजाम देने में कुल आधे घंटे का वक्त लगा और चंद्रयान को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा दिया गया।

23 अगस्त को हो सकती है चंद्रमा पर लैंडिंग

अब यहां से चंद्रयान-3 को चंद्रमा के पास ले जाया जाएगा। आनेवाले 17 दिनों में चंद्रयान-3 चंद्रमा के चार और ऑर्बिट को पार करते हुए चंद्रमा पर जा पहुंचेगा। यानी सबकुछ तय वक्त के अनुसार चलता रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान थ्री की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जा सकेगी।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan Mission: 14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3; जानें कब, कहां, कैसे शुरू हुआ था ये मिशन

चंद्रयान-3 के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement