facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandrayaan-3: NASA से लेकर खेल और बॉलीवुड तक के सितारों ने जाहिर की खुशी, पढ़े सेलिब्रिटीज के रिएक्शन

Advertisement

NASA ने कहा- Chandrayaan-3 की चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव की लैंडिंग पर और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई

Last Updated- August 23, 2023 | 11:36 PM IST
Chandrayaan-3: Stars from NASA to Bollywood express ISRO's happiness, read celebrities' reaction

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की तरफ पूरी दुनिया उम्मीद की निगाहों से देख रही थी और ISRO ने आज इस उम्मीद को आसमान दे दिया। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत का चांद पर पहुंचने का सपना साकार हो गया और पूरी दुनिया खुशी से झूम उठी। लैंडिंग के वक्त जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका से लाइव जुड़े और भारत के लोगों और ISRO को बधाई दी वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र नासा भी ISRO को बधाई देने में पीछे नहीं रहा।

PM मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर अफ्रीका से दी बधाई

PM नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस LM की साफ्ट लैंडिग में सफलता के लिए देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह पल ‘अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और ‘‘विकसित भारत के शंखनाद’’ का है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की तरफ से आया बधाई संदेश  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की तरफ से सीनेटर बिल नेल्सन ने X पर ट्वीट कर ISRO को बधाई दी और कहा कि ‘बधाई हो ISRO, आपके सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव की लैंडिंग पर! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर #भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका पार्टनर बनकर खुशी हो रही है!’

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ESA ने कहा-Well done India 

इस बीच, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के डॉयरेक्टर ने ट्वीट कर कहा कि ‘अविश्वसनीय! बधाई हो, #चंद्रयान_3, और भारत के सभी लोगों को!

नई तकनीकों को प्रदर्शित करने और किसी अन्य खगोलीय पिंड (celestial body) पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने का यह कैसा तरीका है। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं।’

ISRO चीफ ने दी बधाई
ISRO के चीफ एस. सोमनाथ ने इस सफलता के बाद कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने हमें भविष्य में और अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों को पूरा करने का आत्मविश्वास प्रदान किया है।’

सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हसिल कर ली है। भारत चांद पर है।’

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने जाहिर की खुशी
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा- यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। #Chandrayaan3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को बधाई।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- चंद्रयान ने लिखी नए युग की पटकथा
इस बीच भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘जब दुनिया चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भारत के युग की पटकथा लिखते हुए देख रही है, मैं इस मिशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

राहुल गांधी ने कहा- शानदार उपलब्धि
भारत सरकार के मुख्य विपक्षी दल और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग’ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की शानदार उपलब्धि करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह सफलता वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहतन का परिणाम है।

कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने दी खुशी के मौके पर देश को बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, ‘आज हम जो सफलता देख रहे हैं वो एक सामूहिक संकल्प, एक सामूहिक कामकाज है, एक सामूहिक टीम के प्रयास का नतीज़ा है। यह सिस्टम का नतीज़ा है, एक व्यक्ति का नहीं है।’

खेल जगत के शाहंशाह सचिन ने कहा- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

ISRO भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है। विनम्र, मेहनती महिलाएं और पुरुष, एक साथ आ रहे हैं, चुनौतियों से सामना कर रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा फहरा रहे हैं।

इस बीच विराट कोहली का भी बधाई पोस्ट आया। उन्होंने चंद्रयान की सफलता पर कहा- ISRO ने देश को गौरवान्वित किया है।

बॉलीवुड से भी लगा बधाई का तांता
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा- भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चाँद पर है, हम चाँद पर हैं। एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं।

सनी देओल भी पीछे नहीं

हाल ही में गदर फिल्म की सूटिंग कर देशभर में गदर मचाए सनी देओल ने कहा- कितना गौरवपूर्ण क्षण है। हिन्दुस्तानज़िंदाबाद था या रहेगा।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement