facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandrayaan-3 updates: विक्रम लैंडर की आज होगी डीबूस्टिंग, जानिए क्या होता है इसका मतलब

Advertisement

डीबूस्टिंग का उद्देश्य विक्रम लैंडर को एक ऐसी कक्षा में स्थापित करना है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु (पेरिल्यून) 30 किमी होगा, और सबसे दूर का बिंदु (अपोल्यून) 100 किमी होगा।

Last Updated- August 18, 2023 | 2:04 PM IST
Chandrayaan-3 updates: Vikram Lander will be deboosting today, know what it means

Chandrayaan 3 updates: भारत के तीसरे मून मिशन ‘चंद्रयान 3’ ने लगभग चांद की चौखट पर दस्तक दे दी हैं। गुरुवार को इस मिशन ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया, जब लैंडर मॉड्यूल, जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर शामिल हैं, प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गए। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग तक का सफर अब विक्रम लैंडर को खुद ही तय करना है। सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर को डीबूस्टिंग की प्रक्रिया से होकर गुजरना है।

Also Read: ‘विंध्यगिरि’ आत्मनिर्भर भारत का एक प्रतीक: मुर्मू

विक्रम लैंडर की होगी डीबूस्टिंग

प्रोपल्शन मॉड्यूल के सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल से अलग होने के बाद ISRO ने घोषणा की कि इस अलगाव के बाद, लैंडर अपनी गति को धीमा करने के लिए ‘डीबूस्ट’ प्रक्रिया शुरू करेगा। इस दौरान इसकी गति और कक्षा में कमी की जाएगी।

डीबूस्टिंग का उद्देश्य लैंडर को एक ऐसी कक्षा में स्थापित करना है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु (पेरिल्यून) 30 किमी होगा, और सबसे दूर का बिंदु (अपोल्यून) 100 किमी होगा। यह विशेष विन्यास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर प्रत्याशित सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के लिए शुरुआती बिंदु के रूप में काम करेगा। इस बीच, प्रोपल्शन मॉड्यूल संभावित महीनों या वर्षों के दौरान मूल्यवान रिसर्च डेटा एकत्र करते हुए, अपने वर्तमान कक्षा में बना रहेगा।

Also read: Chandrayaan-3: प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हुआ विक्रम लैंडर, आगे का सफर अब खुद करेगा तय

कब होगी विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग

ISRO ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट में कहा है कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम, 18 अगस्त को लगभग शाम 4 बजे अपनी डीबूस्टिंग प्रक्रिया में प्रवेश करने वाला है। विक्रम लैंडर अब अगले पांच दिनों में लगातार दो कक्षीय-कमी प्रक्रिया से गुजरेगा। आसान भाषा में समझे तो इसकी कक्षा को दो बार घटाया जाएगा।

पहले प्रयास में विक्रम को चंद्रमा से 100×100 किमी की ऊंचाई पर एक गोलाकार कक्षा में स्थापित किया जाएगा, उसके बाद दूसरी प्रयास में इसे चंद्रमा की सतह से 100×30 किमी की ऊंचाई पर अंतिम कक्षा में स्थापित किया जाएगा। दूसरा प्रयास रणनीतिक रूप से महत्तवपूर्ण है क्योंकि इस बिंदू के बाद विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Also Read: Agnibaan Rocket: ‘अग्निबाण’ रॉकेट के उड़ान की अग्निकुल कॉसमॉस कर रही तैयारी, श्रीहरिकोटा से होगा प्रक्षेपण

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement